रणवीर सिंह ने दिल्ली की वेडिंग में किया जबरदस्त डांस, दिशा पाटनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो वायरल
By: Pinki Mon, 11 Apr 2022 10:15:04
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को दिल्ली की एक शादी में देखा गया। इस दौरान वह हमेशा की तरह अपने बिंदास और एनर्जेटिक अंदाज में नजर आए। वेडिंग फंक्शन में रणवीर सिंह ने जमकर डांस किया। वेडिंग फंक्शन से रणवीर सिंह के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें उन्हें उनकी फिल्म ‘सिंबा’ (Simba) के ‘आंख मारे’ और दूसरे सॉन्ग्स पर डांस करते देखा जा सकता है। इस अवसर के लिए, रणवीर ने ऑल ब्लैक सूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने अपने सिग्नेचर ब्लैक सनग्लासेस को एक्सेसराइज किया था। इसके साथ उन्होंने स्लीक पोनीटेल बांधी थी।
At a wedding last night in delhi 😂💕 @RanveerOfficial pic.twitter.com/h85mVKsopj
— 𝙒𝙞𝙣𝙠𝙡𝙚 💫 (@silvermist_RS) April 10, 2022
More about last night 😍💃🏻❤️🔥 @RanveerOfficial pic.twitter.com/z6UWFGI3Jl
— 𝙒𝙞𝙣𝙠𝙡𝙚 💫 (@silvermist_RS) April 10, 2022
रणवीर सिंह ने मेहमानों और दुल्हन के साथ जमकर डांस किया, जिसके वीडियो सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणवीर सिंह के वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। रणवीर सिंह का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'वह बहुत ही शानदार लग रहे हैं और एनर्जी तो देखो। कमाल की एनर्जी है।' वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, 'दिल्ली की एक शादी में रणवीर सिंह का कमाल।' वीडियो पर यूजर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर सिंह की एनर्जेटिक डांस और फ्रेंडली बिहेवियर की तारीफ करते नहीं थक रहे।
आपको बता दे, दिल्ली की इस शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) भी दिखाई दीं। इस शादी में दिशा पाटनी को 'डु यू लव मी' गाने पर डांस करते हुए देखा गया। दिशा पाटनी भी पिंक कलर की ब्रालेट और शिमरी पैंट में बेहद स्टाइलिश और हॉट नजर आई।
So hot pleaseee❤️🔥❤️🔥 @RanveerOfficialpic.twitter.com/582vo6eQLd
— ritika (@ranveerfangirl) April 10, 2022
रणवीर सिंह और दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्में
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 13 मई के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में शालिनी पांडे दिखाई देंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास रोहित शेट्टी की सर्कस भी हैं, जिसकी शूटिंग वो अभी भी कर रहे हैं। दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगी।
ये भी पढ़े :
# फैंस के होश उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती ये भोजपुरी एक्ट्रेस, पिंक ब्रा में शेयर की हॉट तस्वीरें
# लोगों को पसंद नहीं आई Sanchita Banerjee की ट्रांसपेरेंट ड्रेस, बोले - 'बकवास है कपड़ा'
# मां संग दुबई में वेकेशन एन्जॉय कर रही हिना खान, रेगिस्तान में धमाल करते तस्वीरें वायरल